सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रघुराम राजन को दो और कार्यकाल दिए जाने के पक्ष में हैं नारायणमूर्ति

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2016 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2016 12:46 PM (IST)

इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायणमूर्ति ने कहा कि पिछले बतौर आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन के कार्यकाल के देखते हुए उन्हें दो और टर्म दिया जाना चाहिए।

News Article Hero Image

बेंगलुरू। इंफोसिस के सह-संस्थापक एन.आर.नारायणमूर्ति रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन के पिछले बेहतर कार्यकाल को देखते हुए उन्होंने दो और कार्यकाल दिए जाने की वकालत की है। नारायणमूर्ति ने कहा कि जिस तरह राजन की सफल मौद्रिक नीति रही है ऐसे में उन्हें दो और कार्यकाल दिया जाना चाहिए।

एक इंटव्यू में 69 वर्षीय नारायणमूर्ति ने मोदी सरकार की भी जमकर प्रशंसा की और उन्हें जोश और उत्साह से भरा हुआ बताया। साथ ही, जिस तरह इंफोसिस के उनके उत्तराधिकारी के तौर पर विशाल सिक्का ने काम किया है उसकी भी जमकर उन्होंने तारीफ की।

ये भी पढ़ें- जानें, सिक्का के वेतन में इजाफे पर इंफोसिस में क्यों है नाराजगी

नारायणमूर्ति ने कहा कि भारत इस मायने में भाग्यशाली रहेगा अगर राजन को देश के लिए एक नहीं बल्कि दो बार और बतौर आरबीआई गवर्नर सेवा करने का मौका दिया जाता है। हालांकि, सरकार के कई लोग राजन को दूसरे कार्यकाल दिए जाने के विरोध में हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राजन के दूसरे कार्यकाल पर खुलेआम विरोध जाहिर किया था। लेकिन, भारतीय उद्योगपतियों ने राजन का जोरदार समर्थन किया।

इकॉनोमिक टाइम्स ने अपनी ख़बर में बताया है कि उन्होंने जब मई में सर्वे कराया था उस वक्त करीब 90 फीसदी कॉर्पोरेट के सीईओ ने राजन को दोबारा आरबीआई गवर्नर बनाए जाने के पक्ष में अपना समर्थन जाहिर किया था।

ये भी पढ़ें- IT कंपनियां कर्मचारियों के इमीग्रेशन एजेंट के रूप में काम कर रही है: मूर्ति