सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को पसंद आया 25 के नोट का सुझाव

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Tue, 06 Jan 2015 05:59 AM (IST)Updated: Tue, 06 Jan 2015 12:50 PM (IST)

देश में प्लास्टिक नोट चलाने की मंशा हालांकि अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन अब 25 रुपये का नोट चलाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़, जागरण संवददाता। देश में प्लास्टिक नोट चलाने की मंशा हालांकि अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन अब 25 रुपये का नोट चलाने के मशविरे ने चंडीगढ़ को सुर्खियों में ला दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस मशविरे को पसंद करने और प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा रिजर्व बैंक को इस बाबत विचार करने के निर्देश के बाद चंडीगढ़ के व्यापारी राम दास सिंगला की खुशी भी सातवें आसमान पर है।

सिंगला के सुझाव को प्रधानमंत्री कार्यालय ने अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रमुख ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 के कारोबारी सिंगला ने कहा कि उन्होंने यह सुझाव पांच रुपये के नोट की किल्लत से निपटने के लिए भेजा था। वह खुद अरसे से पांच रुपये के नोट व सिक्कों की कमी की समस्या से जूझते रहे हैं।

पढ़े: नए साल से फिर छपेगा एक रुपये का नोट

जल्द बदल लें 2005 से पहले के नोट