सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब बिना खाते के एटीएम से निकालिए पैसा

By Edited By:
Published: Tue, 25 Mar 2014 12:25 AM (IST)Updated: Tue, 25 Mar 2014 08:13 AM (IST)

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) ने रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का सपना साकार कर दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) ने रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का सपना साकार कर दिया है। अब लोग बिना खाते के भी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। बीओआइ यह सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है।

राजन ने पिछले महीने ही बैंकों को इस तरह की सुविधा शुरू करने को कहा था। इसी के तहत बीओआइ ने इंस्टेंट मनी ट्रांसफर (आइएमटी) सेवा आरंभ की है। बीओआइ की चेयरपर्सन और एमडी वीआर अय्यर ने बताया, 'आरबीआइ की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हमने आइएमटी सेवा को शुरू किया है। अब बैंक के खाताधारक उन्हें भी पैसा भेज सकेंगे, जिनके खाते नहीं हैं।' फिलहाल कुछ एटीएम को आइएमटी सेवा से लैस किया गया है। 20 दिनों के अंदर सभी एटीएम में यह सेवा प्रदान कर दी जाएगी। इस सेवा की मदद से हर महीने 25 हजार रुपये तक निकाले जा सकेंगे। पैसा भेजने वाले खाताधारक से प्रति ट्रांजेक्शन 25 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा। देशभर में बैंक के कुल 4,000 एटीएम हैं।

पढ़ें : एटीएम हुआ मेहरबान, 500 की जगह दिए 5000