कारोबारी दुनिया की दिग्गज महिलाओं में नूई व कोचर
कारोबार की दुनिया में नाम कमा रही भारत की दो महिलाओं ने भी शीर्ष में जगह बनाई है। पेप्सीको की सीईओ इंद्रा नूई और आइसीआइसीआइ बैंक की एमडी चंदा कोचर का नाम विश्व की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शुमार है। अमेरिका की बिजनेस पत्रिका फॉर्च्यून ने यह ताजा सूची जारी की है। इस सूची में अमेरिकी कंपनी जनरल मोट
न्यूयॉर्क। कारोबार की दुनिया में नाम कमा रही भारत की दो महिलाओं ने भी शीर्ष में जगह बनाई है। पेप्सीको की सीईओ इंद्रा नूई और आइसीआइसीआइ बैंक की एमडी चंदा कोचर का नाम विश्व की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शुमार है। अमेरिका की बिजनेस पत्रिका फॉर्च्यून ने यह ताजा सूची जारी की है। इस सूची में अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) की सीईओ मैरी बारा पहले नंबर पर हैं। मैरी विश्व की पहली महिला हैं, जो किसी ग्लोबल ऑटो कंपनी की सीईओ हैं।
बारा पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने अपना पूरा करियर जनरल मोटर्स में बनाया है। वह छह महाद्वीपों में जीएम के 396 से भी अधिक जीएम ब्रांचों के 2,12,000 से भी अधिक कर्मचारियों का प्रबंधन करती हैं। भारत की 58 वर्षीय नूई इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। फॉर्च्यून के मुताबिक इंद्रा ने पेप्सी की अमेरिका के बाहर बिक्री को सात सालों में लगभग दोगुना कर दिया है। पूरी कंपनी की कुल 65.5 अरब डॉलर कमाई का लगभग आधा विदेशी बाजारों से आता है।
बावन वर्षीय चंदा इस सूची में 18वें पायदान पर हैं। वह भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक व निजी क्षेत्र में नंबर बन आइसीआइसीआइ को चला रही हैं। विश्व के 19 देशों में इस बैंक की कुल मिलाकर 3,588 शाखाएं हैं। इस बैंक का मुनाफा 1.5 अरब डॉलर से ज्यादा है। फॉर्च्यून ने कहा कि ये महिलाएं ग्लोबल स्तर पर ऐसा काम कर के अपने देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रही हैं।
कारपोरेट जगत से अनछुए मुकामों पर पहुंची ये महिलाएं
विश्व की शीर्ष महिला उद्यमियों में चंदा चौथे नंबर पर
दुनिया की दस पावरफुल महिलाओं में सोनिया और नूई भी शामिल
इस सूची में आइबीएम की चेयरमैन, सीईओ एवं प्रेसीडेंट गिन्नी रोमेटी दूसरे स्थान पर हैं। एनर्जी कंपनी पेट्रोब्रास की सीईओ मारिया दास ग्रेकास सिल्वा फोस्टर चौथे पायदान पर हैं। फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग , याहू की प्रेसिडेंट व सीईओ मैरिसा मायर (14वां स्थान) और गूगल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सूजन वोजिकी (20वां स्थान) के नाम भी इस सूची में हैं।