सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए नियम से 97 स्वतंत्र निदेशक देंगे इस्तीफा

By Edited By:
Published: Wed, 26 Feb 2014 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2014 09:52 AM (IST)

बाजार नियामक सेबी द्वारा नियमों में बदलाव के चलते विभिन्न कंपनियों के करीब

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी द्वारा नियमों में बदलाव के चलते विभिन्न कंपनियों के करीब 97 स्वतंत्र निदेशकों को इस्तीफा देना पड़ेगा। कॉरपोरेट गवर्नेस के नए नियमों को सेबी की मंजूरी मिल गई है। इनके मुताबिक, कोई भी व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा सात सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में ही बतौर स्वतंत्र निदेशक रह सकता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और प्राइम डाटाबेस के सहयोग से तैयार की गई एक वेबसाइट इंडियनबोर्डस डॉट कॉम ने बताया कि एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों में 283 स्वतंत्र निदेशक हैं। इनमें से 97 को जाना पड़ेगा।

पढ़ें : कॉरपोरेट घोटाले रोकने को व्हिसिलब्लोअर तंत्र

सेबी के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी सूचीबद्ध कंपनी में आजीवन डायरेक्टर के पद पर है, तो वह केवल तीन कंपनियों में ही स्वतंत्र निदेशक रह सकता है। प्राइम डाटाबेस के एमडी प्रणव हल्दिया ने बताया कि सेबी का फैसला स्वागत योग्य है। अब स्वतंत्र निदेशक कंपनियों को ज्यादा समय दे पाएंगे।

पढ़ें : म्युचुअल फंड निवेश पर टैक्स छूट का प्रस्ताव, कड़े किए गवर्नेस नियम

आंकड़ों पर गौर किया जाए तो एक व्यक्ति 14 कंपनियों में स्वतंत्र निदेशक है जबकि चार लोग 13 कंपनियों के बोर्ड में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एनएसई में सूचीबद्ध 17 फीसद कंपनियां (247) कानून का पालन नहीं कर रही हैं। सेबी के नए नियमों के चलते 22 फीसद कंपनियां (319) इस दायरे में आ जाएंगी।

पढ़ें : सामूहिक निवेश स्कीमों में लगी नकदी पर रोक

सेबी ने साफ कर दिया है कि नामित निदेशकों को स्वतंत्र निदेशक नहीं माना जाएगा। इसके अलावा, स्वतंत्र निदेशक एक ही कंपनी के बोर्ड में 10 साल से ज्यादा काम नहीं कर सकेंगे। यदि उनका पांच साल का पहला कार्यकाल जारी है तो वे केवल एक बार और स्वतंत्र निदेशक बन पाएंगे। हल्दिया ने बताया कि हरक्यूलस होइस्ट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक क्लॉस कार्ल उबेल 51 साल से इसी पद पर बने हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।