सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्काटेल ने दो नए स्मार्टफोन पेश किए

By Edited By:
Published: Wed, 17 Apr 2013 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

नई दिल्ली। टीसीएल कम्युनिकेशन ने अपने मोबाइल हैंडसेट ब्रांड अल्काटेल के तहत दो नए स्मार्टफोन लांच किए हैं। यह फोन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीसीएल कम्युनिकेशन ने अपने मोबाइल हैंडसेट ब्रांड अल्काटेल के तहत दो नए स्मार्टफोन लांच किए हैं। यह फोन अल्काटेल वन टच आइडल अल्ट्रा और वन टच आइडल नाम से पेश किए गए हैं।

कंपनी का वन टच आइडल अल्ट्रा स्मार्टफोन अपनी श्रेणी में सबसे कम वजन वाला फोन है। इसका भार केवल 110 ग्राम है। 6.45 एमएम सॉफ्ट टच फ्रेम वाला यह स्मार्टफोन बेहद स्लिम भी है। कंपनी का दूसरा हैंडसेट वन टच आइडल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित डुअल सिम वाला फोन है।

कंपनी के रीजनल डायरेक्टर प्रवीण वालेचा ने कहा कि हम भारतीय ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर नए व स्टाइलिश फोन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। कंपनी के उत्पाद रिटेल चेन के अतिरिक्त चुनिंदा ई-कॉमर्स वेबसाइटों के जरिये भी उपलब्ध हैं।