सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए भारत में हैं कितने करोड़पति? पढ़िए रिपोर्ट

By Surbhi JainEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 11:33 AM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:10 PM (IST)

सवा सौ करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले देश भारत में क्या आप जानते हैं कितने लोग करोड़पति हैं?

News Article Hero Image

नई दिल्ली: सवा सौ करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले देश भारत में क्या आप जानते हैं कितने लोग करोड़पति हैं? बीते बुधवार को जारी हुए इनकम टैक्स रिटर्न के आंकड़े यह बताते हैं कि इतनी बड़ी आबादी वाले देश में महज 49 हजार लोग ही हैं ऐसे हैं जिनकी सालाना आय 1 करोड़ से ज्यादा है।

आंकड़ों के अंदर झांके तो पता चलता है कि 49 हजार की संख्या में से 45 हजार लोग ऐसे हैं जिनकी आय 1 करोड़ से पांच करोड़ के बीच है। वहीं महज सात लोग ही ऐसे हैं जिनकी सालाना आय 500 करोड़ रुपए से अधिक है।

जानिए किस स्लैब में कितने लोग:

आईटीआर दाखिल करने वालों की इनकम संख्या
1 करोड़ रुपए से 5 करोड़ रुपए तक

45,027
5 करोड रुपए से 10 करोड़ रुपए तक 2,338
10 करोड़ रुपए से 25 करोड़ रुपए तक 829

25 करोड़ रुपए से 50 करोड़ रुपए तक 143

50 करोड़ रुपए से 100 करोड़ रुपए तक 56
100 करोड़ रुपऐ से 500 करोड़ रुपए तक 17
500 करोड़ रुपए से अधिक 7

इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या में इजाफा:

इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि बीते तीन साल के दौरान 76 लाख से अधिक नए लोगों ने इनकम टैक्सा रिटर्न दाखिल करनी शुरू की है। इसके साथ ही व्यक्तिगत तौर पर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 3.65करोड़ तक पहुंच गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी इनकम टैक्सई रिटर्न आंकड़ों के मुताबिक आकलन वर्ष 2012-13 में जहां 2.89 करोड़ लोगों ने रिटर्न दाखिल किया, वहीं 2013-14 में यह संख्या बढ़कर 3.35 करोड़ और 2014-15 में 3.65 करोड़ तक पहुंच गई।