Move to Jagran APP

कब छपा भारत का पहला नोट और नोट पर कब छपी महात्मा गांधी की तस्वीर, जानिए

आज दैनिक जागरण की बिजनेस टीम आपको नोटों से जुड़ा खास इतिहास बताने जा रही है। जानिए भारत में कब छपा पहला नोट......

By Praveen DwivediEdited By: Published: Sun, 20 Nov 2016 08:44 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2016 09:12 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से बीते 8 नवंबर को किए गए नोटबंदी के फैसले के बाद इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं बाजार में आए 2000 रुपए के नोट को लेकर भी कुछ लोगों में दुविधा है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि नोटों पर बैन पहली बार लगा है। आजाद भारत में ऐसा कई बार हो चुका है। आज दैनिक जागरण की बिजनेस टीम आपको नोटों से जुड़ा खास इतिहास बताने जा रही है। जानिए भारत में कब छपा पहला नोट......

loksabha election banner
  • भारत का पहला नोट बैंक ऑफ हिंदुस्तान ने सन् 1770 में जारी किया था। ये नोट 10 रुपए से 10 हजार रुपए तक की कीमत के थे।
  • बैंक ऑफ हिंदुस्तान बंगाल प्रेसिडेंसी के तहत काम करने वाला एक प्राइवेट बैंक था। इसके अलावा मुंबई प्रेसिडेंसी की ओर से भी नोट जारी किए गए थे।
  • साल 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने रुपए को आधिकारिक मुद्रा बनाया और इसे पूरे देश में लागू किया गया।
  • अंग्रेजी शासन से पहले राजाओं की ओर से भी नोट जारी किए जाते थे।
  • गोवा में जहां पुर्तगाली सरकार की ओर से जारी किए गए नोट चलते थे वहीं पुडुचेरी में फ्रांसीसी सरकार नोट जारी करती थी।
  • अंग्रेजों के दौर में जारी नोटों पर जॉर्ज पंचम और क्वीन विक्टोरिया की तस्वीरें होती थीं।
  • साल 1938 में अब तक का सबसे बड़ा नोट 10 हजार रुपए का छापा गया था।
  • पहली बार जनवरी 1946 और दोबारा 1978 में भी 1000 और उससे ज्यादा मूल्य के नोटों को चलन से बाहर किया गया था।
  • जनवरी, 1946 से पहले तक 1000 और 10 हजार रुपए के बैंक नोट चलन में थे।
  • साल 1949 में आजाद भारत का पहला नोट एक रुपए का छापा गया। इसके ऊपर सारनाथ के सिंहों वाले अशोक स्तंभ की तस्वीर थी।
  • 1954 में 1000, 5000 और 10,000 रुपए के नोटों को दोबारा लाया गया। जनवरी 1978 में इन सभी को बंद कर दिया।
  • सन् 2000 में 1000 रुपए के नोट ने वापसी की।
  • आजादी के बाद नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर यूज (साल 1969) की जाने लगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.