सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! जेट के साथ करें सस्ती यात्रा

By Edited By:
Published: Sat, 03 Aug 2013 04:44 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

नई दिल्ली। यदि आप अगले सप्ताह सस्ती घरेलू हवाई यात्रा सेवा का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपके पास यही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यदि आप अगले सप्ताह सस्ती घरेलू हवाई यात्रा सेवा का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपके पास यही मौका है। विमानन कंपनियों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए जेट एयरलाइंस ने 7 लाख सस्ती हवाई टिकट बेचने के मकसद से नयी योजना पेश की है। आप 10 अगस्त के बाद हवाई यात्रा का मजा उठा सकते हैं।

कंपनी ने प्रवक्ता ने कहा है कि एक तरफ यात्रा करने के लिए इकोनॉमी क्लास की टिकट का किराया 1,777 रुपये, 2,777 रुपये और 3,777 रुपये है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अतिरिक्त इंधन सरचार्ज को टिकट की लागत में ही शामिल किया जाएगा, लेकिन बाकी करों का भुगतान यात्रियों को ही करना होगा। इसके लिए आपको 9 अगस्त या उससे पहले ही टिकट बुक करनी होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि टिकट रद्द करने पर पैसा वापस नहीं किया जाएगा। यदि यात्रा करने की तारीख बदली जाती है तो प्रति सेक्टर 1,200 रुपये वसूले जाएंगे। जेट ने यह योजना ऐसे समय में पेश की है जब लोग सैर सपाटे में लिए हवाई यात्रा का इस्तेमाल बेहद कम करते हैं। हालांकि, आर्थिक तंगी से जूझ ही भारतीय विमानन कंपनियों के बीच सबसे सस्ती टिकट बेचने की होड़ लगी हुई है।