चीनी नववर्ष पर यात्रियों को विशेष अॉफर देगी जेट एयरवेज
विमानन कंपनी जेट एयरवेज एक बार फिर अपने यात्रियों को विशेष अॉफर देने जा रही है। इस बार जेट एयरवेट सिंगापुर-भारत उड़ान के दौरान अपनी यात्रियों को विशेष अॉफर देगी। इससे पहले भी कंपनी कई बार अपने यात्रियों को विशेष अॉफर दे चुकी है।
सिंगापुर। विमानन कंपनी जेट एयरवेज एक बार फिर अपने यात्रियों को विशेष अॉफर देने जा रही है। इस बार जेट एयरवेट सिंगापुर-भारत उड़ान के दौरान अपनी यात्रियों को विशेष अॉफर देगी। इससे पहले भी कंपनी कई बार अपने यात्रियों को विशेष अॉफर दे चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, जेट एयरवेज इस बार चीनी नव वर्ष प्रसिद्ध महाराज कियान यी के साथ मिलकर मनाएगी। इसके तहत फ्लाइट में रात के खाने के लिए एक विशेष मेनू की पेशकश की गई है। चीनी न्यू ईयर आठ और नौ फरवरी को मनाया जाएगा।
इस दौरान जेट एयरवेट विशेष भोजन की व्यवस्था करेगी। जेट एयरवेज की वर्तमान में सिंगापुर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें हैं।
चीनी नववर्ष चीन का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। चीन में नववर्ष को चंद्रमा का नववर्ष भी कहा जाता है। यह त्योहार चीनी कालदर्श के अनुसार हर साल पहले मास में मनाया जाता है, जो पहले महीने के पहले दिन शुरू होता है और 15 दिनों तक चलता है और इसके आखिरी दिन को लालटेन त्योहार कहा जाता है। यह दिन पूरे चीन मे बडे़ ही जोर-शोर से मनाया जाता है। नववर्ष की शाम को परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर रात का भोजन करते हैं।
पढ़ेंः जेट एयरवेज का यात्रियों को तोहफा, एम्सटर्डम की उड़ानों पर मिलेगी छूट