Move to Jagran APP

भारत फिर चुना गया अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग का सदस्य

भारत संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग में फिर छह साल के साल के लिए निर्वाचित हो गया है। इस तरह भारत ने इस साल संयुक्त राष्ट्र में पांच चुनाव लड़े और सभी में जीत हासिल की।

By Shashi Bhushan KumarEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2015 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2015 05:56 PM (IST)

भारत फिर चुना गया अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग का सदस्य

loksabha election banner

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसियां : भारत संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग में फिर छह साल के साल के लिए निर्वाचित हो गया है। इस तरह भारत ने इस साल संयुक्त राष्ट्र में पांच चुनाव लड़े और सभी में जीत हासिल की।

आयोग में भारत का नया कार्यकाल 2016 से 2022 तक रहेगा। महासभा में सोमवार को इसके लिए चुनाव हुआ था। आयोग के लिए 23 सदस्य देश चुने गए। इनमें भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, ब्राजील, चिली, इजरायल, ईरान, इटली, पाकिस्तान, फिलिपींस, स्पेन, तुर्की, अमेरिका और वेनेजुएला प्रमुख रूप से शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थायी मिशन ने बताया कि आयोग में भारत अपनी सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा। आयोग अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र का मुख्य कानूनी अंग है। आयोग का काम अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नियमों का आधुनिकीकरण और उन्हें सुसंगत बनाना है। भारतीय स्थायी मिशन ने इस चुनाव में जीत पर संरा के सदस्य देशों का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.