यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मैन्यूफेक्चरिंग में भारत ने लगाई तीन पायदान की छलांग
दुनिया के दस सबसे बड़े मैन्यूफेक्चरिंग देशों में भारत छठे स्थान पर आ गया है। यूनिडो की एक रिपोर्ट के ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया के दस सबसे बड़े मैन्यूफेक्चरिंग देशों में भारत छठे स्थान पर आ गया है। यूनिडो की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत को इस सूची में तीन पायदान की बढ़त मिली है। पहले वह 9वें स्थान पर था।
यूनाइटेड नेशंस इंडस्टि्रयल डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (यूनिडो) द्वारा प्रकाशित ईयरबुक वर्ष 2015 के दौरान भारत का मैन्यूफेक्चरिंग वैल्यू एडेड (एमवीए) पिछले साल के मुकाबले 7.6 फीसद बढ़ा। रिपोर्ट के अनुसार तिमाही आधार वाले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आइआइपी) में 2015 की चौथी तिमाही के दौरान पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले एक फीसद की बढ़ोतरी हुई। भारत अब दुनिया का छठा सबसे बड़ा निर्माणकर्ता बन गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वर्ष 2015 के दौरान दुनिया भर में मैन्यूफेक्चरिंग की विकास दर घटकर 2.8 फीसद रह गई।
यूनिडो ने कहा कि कई प्रमुख विकासशील और उभरते देशों में मैन्यूफेक्चरिंग गतिविधियां कम होने से ग्लोबल ग्रोथ धीमी पड़ गई। दस शीर्ष औद्योगिक देशों की सूची में चीन सबसे ऊपर है। इसके बाद अमेरिका, जापान, जर्मनी और कोरिया आते हैं। दसवें स्थान पर इंडोनेशिया है।
