सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल ने पेश किया हिंदी वॉयस सर्च

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Tue, 04 Nov 2014 06:29 AM (IST)Updated: Tue, 04 Nov 2014 09:57 AM (IST)

तीस करोड़ लोगों को इंटरनेट से जोडऩे के मकसद से सर्च की दिग्गज कंपनी गूगल ने 'भारतीय भाषा इंटरनेट गठबंधन' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। तीस करोड़ लोगों को इंटरनेट से जोडऩे के मकसद से सर्च की दिग्गज कंपनी गूगल ने 'भारतीय भाषा इंटरनेट गठबंधन' का ऐलान किया है। इसके भागीदारों में कंटेंट प्रदाताओं मसलन हिंदी के कई अखबार और समाचार चैनलों के अलावा सरकारी एजेंसियां शामिल हैं।

फिलहाल अंग्रेजी में वॉयस सर्च उपलब्ध करा रही गूगल ने हिंदी भाषा में सेवा को जोड़ा है। इसके अलावा दूसरी भाषाओं जैसे तमिल, मराठी और बंगाली गूगल की सूची में हैं। गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजन आनंदन ने कहा, 'भारत में करीब 20 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। हर महीने मोबाइल के माध्यम से करीब 50 लाख नए यूजर्स जुड़ रहे हैं। इस रफ्तार से भारत आगामी 12 महीनों में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।'

उन्होंने बताया कि हालांकि देश में सिर्फ 19.8 करोड़ लोगों के ही अंग्रेजी में दक्ष होने का अनुमान है। इनमें से ज्यादातर इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। इसे ध्यान में रखकर भारतीय भाषा इंटरनेट गठबंधन (आइएलआइए) का गठन किया गया है। आनंदन ने कहा, 'यह गठबंधन ऑनलाइन भारतीय भाषा सामाग्री को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आइएलआइए को उम्मीद है कि 2017 तक भारतीय भाषा बोलने वाले 30 करोड़ लोगों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।'

हिंदी वॉयस का प्रदर्शन

यह नया गठबंधन देश में भारतीय भाषाओं के इंटरनेट यूजर्स के लिए मिलकर कंटेंट तैयार करेगा। इस मौके पर गूगल ने हिंदी में वॉयस सर्च, हिंदी कीबोर्ड का प्रदर्शन किया और वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.हिंदीवेब.कॉम' को लांच किया।

डिजिटल इंडिया बनाने में होगी मदद: जावड़ेकर

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'अगर इंटरनेट भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा तो इसका उपयोग 50 करोड़ यूजर्स के पार चला जाएगा। इसकी मदद से सरकार की डिजिटल इंडिया बनाने की पहल को साकार करना संभव होगा।'

पढ़े: गूगल हैंगआउट्स में आ रहा है बदलाव, जानिये क्या

गूगल का नेक्सस 6 व नेक्सस 9 लांच