मीडिया के विस्तार की पूरी संभावनाएं : महेंद्र मोहन
इस उद्योग के विस्तार की पूरी संभावनाएं मौजूद हैं। शुक्रवार को जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) की 40वीं वार्षिक आमसभा में कंपनी के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्त ने यह बात कही। उन्होंने साल भर का लेखा-जोखा रखते हुए कहा कि कहा कि वर्ष 2015-16 कंपनी के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है।
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली । वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर भारत की तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था का सीधा लाभ मीडिया उद्योग को मिलेगा। इस उद्योग के विस्तार की पूरी संभावनाएं मौजूद हैं। शुक्रवार को जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) की 40वीं वार्षिक आमसभा में कंपनी के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्त ने यह बात कही। उन्होंने साल भर का लेखा-जोखा रखते हुए कहा कि कहा कि वर्ष 2015-16 कंपनी के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है।
कंपनी शेयरधारकों की आकांक्षाओं पर खरी उतरी है। इस दौरान कंपनी के टर्नओवर और मुनाफे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दैनिक जागरण के अलावा समूह के नई दुनिया, मिड-डे, आइ नेक्स्ट, पंजाबी जागरण और सखी जैसे अन्य ब्रांडों का वित्तीय प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
उन्होंने कहा कि जागरण समूह के एफएम रेडियो 'रेडियो मंत्रा' के आठ प्रसारण केंद्रों का रेडियो सिटी में जल्द विलय हो जाएगा। इसके बाद रेडियो सिटी के पास 39 प्रसारण केंद्र हो जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने 11 नए प्रसारण केंद्रों के लिए लाइसेंस हासिल किए हैं। जागरण समूह विभिन्न प्रिंट ब्रांडों, रेडियो एवं डिजिटल माध्यमों से लगभग 10 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा है। समूह के समाचार पत्र और अन्य ब्रांडों ने वैन इफ्रा समेत इस साल कई पुरस्कार हासिल किए हैं।