सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7.4 फीसद रहेगी आर्थिक वृद्धि, चीन से आगे निकला भारत

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Mon, 09 Feb 2015 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 09 Feb 2015 09:31 PM (IST)

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष के दौरान 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आर्थिक वृद्धि की गणना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष के दौरान 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आर्थिक वृद्धि की गणना पद्धति और आधार वर्ष में बदलाव के बाद जारी इन अनुमानों ने वृद्धि दर के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। नई गणना के आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के आर्थिक वृद्धि आंकड़े भी आज जारी किए गए।

अक्तूबर से दिसंबर तिमाही के दौरान आर्थिक वृद्धि 7.5 प्रतिशत रही। इन आंकड़ों को देखते हुए अब यह अटकलें लगाई जा रहा है कि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत क्या वर्ष 2010-11 के बाद अपनी सबसे तेज वृद्धि हासिल करेगी। वर्ष 2010-11 में भारत की वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत थी।

वर्ष 2010-11 में जहां सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की गणना साधन लागत के आधार पर की गई थी। इसे अब बदलकर अब स्थिर मूल्यों के आधार पर किया गया है, जिसमें वस्तुओं एवं सेवाओं में सकल मूल्य वर्धन को शामिल किया गया है। इसके साथ ही आधार वर्ष को 2004-05 से बदलकर 2011-12 कर दिया गया है।

पढ़ेंः अगले दो साल में चीन को पछाड़ देगा भारतः कोशिक बसु