सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुस्ती के बावजूद तीन कारें लांच

By Edited By:
Published: Tue, 06 May 2014 10:13 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 May 2014 10:09 PM (GMT+05:30)

देश का कार बाजार ऐतिहासिक सुस्ती से जूझ रहा है। ऐसे में कार कंपनियां भी नई लांचिंग बगैर किसी शोर-शराबे के कर रही हैं। मंगलवार को देश की तीन प्रमुख कंपनियों ने अपने वाहन पेश कर सुस्त कार बाजार में हलचल मचाने की कोशिश की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। देश का कार बाजार ऐतिहासिक सुस्ती से जूझ रहा है। ऐसे में कार कंपनियां भी नई लांचिंग बगैर किसी शोर-शराबे के कर रही हैं। मंगलवार को देश की तीन प्रमुख कंपनियों ने अपने वाहन पेश कर सुस्त कार बाजार में हलचल मचाने की कोशिश की है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती ईऑन को 1000 सीसी में लांच किया है। अभी तक ईऑन में 800 सीसी का इंजन लगा हुआ है। नई ईऑन में 1000 सीसी का कप्पा इंजन लगाया गया है। नई दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 3,83,180 रुपये रखी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। अब कंपनी के पास 1000 सीसी में सैंट्रो के साथ एक और मॉडल की कार हो गई है। इससे कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाले इस सेगमेंट में ज्यादा मजबूती से मुकाबला कर सकेगी।

वहीं, टाटा मोटर्स ने अपनी मल्टी पर्पस व्हिकल [एमपीवी] 'मूवस' को नए साज सज्जा के साथ उतार दिया है। मूवस को सात, आठ और नौ सीटों के विकल्प के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरु होती है। माइलेज 15 किलोमीटर से ज्यादा रहने का दावा किया गया है। कंपनी के प्रेसिडेंट [पैसेंजर व्हिकल्स] रंजीत यादव का कहना है कि यह नया वाहन बड़े परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा। सुविधा के साथ ही इसकी कीमत भी काफी आकर्षक रखी गई है।

यूटिलिटी व्हिकल्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने प्रीमियम सेगमेंट को और मजबूती देने के लिए नया सैंगयोंग रेक्सटॉन आरएक्स6 को बाजार में पेश किया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये रखी गई है। महिंद्रा की रेक्सटॉन ब्रांड प्रीमियम वर्ग में सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरे नंबर की कार है।

जल्द रफ्तार पकड़ेगी इकोनॉमी: राजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।