सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन को 11 माह में पहली बार हुआ व्यापार घाटा

By Edited By:
Published: Sun, 09 Mar 2014 12:25 AM (GMT+05:30)

चीन को फरवरी में 11 महीने में पहली बार व्यापार घाटा हुआ है। चीन में नए साल की छुंिट्टयों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग। चीन को फरवरी में 11 महीने में पहली बार व्यापार घाटा हुआ है। चीन में नए साल की छुंिट्टयों के कारण उत्पादन में कमी से अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मोर्चे पर यह नुकसान हुआ। इस दौरान चीन को 22.98 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ। पिछले साल के समान माह में एशिया की इस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के व्यापार में 14.8 अरब डॉलर का सरप्लस था। इससे पहले अप्रैल, 2013 में चीन को व्यापार घाटा झेलना पड़ा था। चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रिेशन ऑफ कस्टम [जीएसी] के मुताबिक देश का व्यापार पिछले साल के मुकाबले 4.8 फीसद घटा है। निर्यात में 18.1 फीसद की कमी आई है, जबकि आयात 10.1 फीसद बढ़ा है।

जनवरी में चीन का विदेश व्यापार 10.3 फीसद उछला था। इस दौरान निर्यात में 10.6 और आयात में 10 फीसद की बढ़ोतरी हुई थी। जीएसी ने कहा कि सर्दियों के त्योहारों के चलते फरवरी में व्यापार में कमी और घाटे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चीन में इस माह चंद्र नव वर्ष का त्योहार मनाया जाता है। यह चीन का सबसे अहम त्योहार है।

पढ़ें: चीन ने सिक्किम के पास तक पहुंचाया रेल नेटवर्क

वर्ष 2014 के शुरुआती दो माह में यूरोपीय संघ के साथ चीन का व्यापार 6.3 फीसद बढ़कर 551.99 अरब युआन [90.19 अरब डॉलर] हो गया। वहीं अमेरिका के साथ व्यापार 4.8 फीसद बढ़कर 499.05 अरब युआन रहा। मासिक आधार पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तेज उतार-चढ़ाव के चलते जानकारों ने देश के व्यापार क्षेत्र की सेहत को लेकर चिंताएं जताई हैं।

पढ़ें: चीन के रक्षा बजट में भारी भरकम इजाफा