सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल प्लस बनाने वाले ने गूगल को कहा अलविदा

By Edited By:
Published: Fri, 25 Apr 2014 03:47 PM (IST)

गूगल की सोशल नेटवर्किंग वेंचर 'गूगल प्लस' को बनाने वाले विवेक गुंडोत्रा ने आखिरकार आठ साल बाद कंपनी को अलविदा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। गूगल की सोशल नेटवर्किंग वेंचर 'गूगल प्लस' को बनाने वाले विवेक गुंडोत्रा ने आखिरकार आठ साल बाद कंपनी को अलविदा कह दिया। गुंडोत्रा ने गूगल प्लस के अपने पेज पर इस बात की जानकारी दी। गुंडोत्रा ने गूगल प्लस का लॉन्च किया था।

हालांकि, कंपनी छोड़ने और भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। गुंडोत्रा ने अपने पेज पर लिखा, 'आज मैं करीब आठ साल बाद गूगल से विदा ले रहा हूं। मैं बेहद खुश किस्मत हूं कि मुझे गूगल के बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।' उन्होंने कहा, 'मैं आने वाले समय के लिए बेहद उत्सुक हूं। लेकिन आज इस बारे में बात करने वाला दिन नहीं है। आज का दिन आठ साल का जश्न मनाने का है। आज रोने और हंसने का दिन है।'

गुंडोत्रा के इस्तीफे पर कंपनी की सीईओ लैरी पेज ने कहा, 'विक गुंडोत्रा ने गूगल प्लस बनाया। कुछ ही लोग होते हैं जो अपने साहस और मेहनत से ऐसा काम करते हैं। वह इनके कठिन परिश्रम और काम के प्रति लगन के लिए आभारी हैं। गूगल इनके बेहतर भविष्य की कामना करता है।'

पढ़ें : चुनावों से 500 करोड़ की कमाई पर सोशल मीडिया दिग्गजों की नजर

पढ़ें : इस भारतीय गूगल अधिकारी को मिला 21 करोड़ का बोनस