यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रेलवे ने गुपचुप बढ़ाए खान-पान के दाम
किराये पर सर्विस टैक्स लागू करने के बाद रेलवे ने खान-पान भी गुपचुप महंगा कर दिया है। रेलवे के इतिहास ...और पढ़ें

अंबाला [दीपक बहल]। किराये पर सर्विस टैक्स लागू करने के बाद रेलवे ने खान-पान भी गुपचुप महंगा कर दिया है। रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि दाम बढ़ाने के 21 दिन बाद सर्कुलर जारी किया गया। निरंतर बढ़ रही महंगाई के बीच रेलवे ने 97 खाद्य पदार्थो के दाम बढ़ाकर आग में घी डालने का काम किया है। दाम में 14 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
रेलवे बोर्ड ने 1अक्टूबर से खाद्य पदार्थो के दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन सर्कुलर 21 अक्टूबर को जारी किया। यह बात अलग है कि स्टेशन प्लेटफॉर्म हो या ट्रेन, सभी जगह खाने की क्वालिटी में गिरावट आई है। कंपनी और ठेकेदारों का हमेशा तर्क रहता था कि महंगाई बढ़ने के बावजूद खान-पान के दाम नहीं बढ़ाए गए। इसी का परिणाम रहा कि रेलवे ने गुपचुप नाश्ता, भोजन के दाम में वृद्धि कर दी। आप ट्रेन में खाना खाएंगे तो यह स्टेशन के मुकाबले महंगा मिलेगा। नई सूची के मुताबिक स्टेशन पर 15 रुपये में मिलने वाले दो समोसे ट्रेन में 18 रुपये में मिलेंगे। सीनियर डीसीएम जीएम सिंह ने खान-पान की नई रेट लिस्ट जारी किए जाने की पुष्टि की है।
नई रेट लिस्ट [दाम रुपये में]
सामान स्टेशन पर ट्रेन में
आलू पराठा 5 7
ब्रेड पकौड़ा 22 24
दो समोसे 16 18
कचौड़ी 10 12
वेज सैंडविच 18 20
बर्गर 28 30
वेज सूप 15 18
राजमा चावल 30 35
छोले भटूरे 31 36
कुलचे छोले 32 37
कढ़ी-चावल 18 21
पाव भाजी 32 34
दो अंडे ब्रेड के साथ 26 28
एग बिरयानी 48 58
चिकन बिरयानी 70 84
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
