सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंकों में रहेगी दो दिन की हड़ताल

By Edited By:
Published: Thu, 06 Feb 2014 07:29 PM (IST)

सरकारी क्षेत्र के बैंकों में सोमवार से दो दिनों की यानी 10 और 11 फरवरी को हड़ताल रहेगी। वेतन वृद्धि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र के बैंकों में सोमवार से दो दिनों की यानी 10 और 11 फरवरी को हड़ताल रहेगी। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर भारतीय बैंक संघ [आइबीए] से चल रही वार्ता विफल होने के बाद बैंक यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस [यूएफबीयू] के संयोजक एमवी मुरली ने यह जानकारी दी। बैंक कर्मचारियों ने इससे पहले अपनी मांगों को लेकर बीते साल 18 दिसंबर को एक दिन की हड़ताल की थी। देश में सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंकों में आठ लाख कर्मचारी कार्यरत हैं।

हजार रुपये मासिक पेंशन का रास्ता साफ