सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले माह पांच दिन सरकारी बैंकों की सेवाएं रहेगी बाधित

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sun, 21 Dec 2014 08:39 AM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 08:52 AM (IST)

देश भर में अगले माह पांच दिन सरकारी बैंकों की सेवाएं बाधित रह सकती हैं। वेतनवृद्धि की मांग को लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वडोदरा। देश भर में अगले माह पांच दिन सरकारी बैंकों की सेवाएं बाधित रह सकती हैं। वेतनवृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की मांग नहीं मानी गई तो 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआइबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने शनिवार को बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 17 दिसंबर को हुई बैठक में इस संबंध में फैसला किया। यूएफबीयू ने सात जनवरी से हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है। इस दिन एक दिनी हड़ताल के उपरांत 21 जनवरी से 24 जनवरी तक लगातार काम बंदी रहेगी। अगर कर्मचारियों की मांग न मानी गई तो 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

यूएफबीयू की बैठक में वेतन संशोधन की मांग पर बैंक प्रबंधन का प्रतिनिधित्व करने वाले इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) के रवैये पर असंतोष जाहिर किया गया। एआइबीईए यूएफबीयू की प्रमुख घटक है। पांच लाख कर्मचारी एआइबीईए के सदस्य हैं। यूएफबीयू नौ बैंक कर्मचारी और ऑफिसर यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है। वेतन संशोधन का मामला नवंबर 2012 से लंबित है।

पढ़ेंः अब नहीं होगी बैंक ब्रांच जाने की जारूरत

पढ़ेंः बैक हड़ताल से 15हजार करोड़ के लेनदेन पर ताला