नौसेना में सुविधा के लिए 5000 करोड़ निवेश करेंगे अनिल अंबानी
रक्षा क्षेत्र में विस्तार के लिए रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने अाज 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक नया नौसैनिक जहाज निर्माण इकाई की स्थापना की घोषणा की।
विशाखापत्तनम। रक्षा क्षेत्र में विस्तार के लिए रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने अाज 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक नया नौसैनिक जहाज निर्माण इकाई की स्थापना की घोषणा की।
आंध्र भागीदारी शिखर सम्मेलन में उद्योगपति अनिल अंबानी ने भारतीय नौसेना की सभी जरूरतों के लिए पीपावाव शिपयार्ड को वन-स्टॉप शॉप बनाने की वकालत की है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए वह इस प्रोजेक्ट पर 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
उन्होंने कहा कि इकाई विशाखापत्तनम के पास पूर्वी तट पर रामबिली पर स्थापित किया जाना है। इस इकाई के निर्माण से कई रक्षा सहायक उद्योगों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आगे भी 5,000-10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे हजारों लोगों को नौकरियां भी मिलेंगी।
अंबानी ने अाज आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया। इसेक बाद आंध्र भागीदारी शिखर सम्मेलन संबोधित करते हुए अंबानी कहा कि यह गुजरात में पीपावाव में रिलायंस समूह की मौजूदा सुविधा के पूरक हैं। सामरिक निर्माण पर एक स्पष्ट ध्यान केंद्रित करेगी। पारदर्शिता, उचित प्रणाली व प्रक्रिया से अनुकूल वातावरण बनेगा, प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और फलस्वरूप देश को बेहतर कीमत पर उत्पाद मिलेंगे। ।