सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय तृतीया पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी धूम

By Edited By:
Published: Sat, 11 May 2013 04:01 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (GMT+05:30)

गुड़गांव [जासं केंद्र]। अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने चांदी की खरीद को तो शुभ माना ही जाता है साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुड़गांव [जासं केंद्र]। अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने चांदी की खरीद को तो शुभ माना ही जाता है साथ ही साथ ही लोक धनतेरस की तरह ही इस अवसर पर भी नई चीजें जैसे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम तथा बाइक, कार आदि भी खरीदते हैं। ऐसे में बाजारों में तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में सभी प्रकार की दुकानें सज गई हैं व उनपर बिक्री के लिए अक्षय तृतीया के अवसर पर बुकिंग तेज हो गई है। लोग विभिन्न स्टोर्स व दुकानों पर चीजों के दाम पूछ कर बुकिंग करवा रहे है। कई स्टोर इस अवसर के लिए विशेष छूट भी दे रहे हैं तथा ग्राहकों के लिए विभिन्न ऑफर भी दे रहे हैं।

सदर बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के सेल्समैन के मुताबिक पहले ऐसा नहीं होता था लेकिन इस बार अक्षय तृतीया के अवसर पर भी लोग विभिन्न चीजें जैसे नया म्यूजिक सिस्टम, एसी तथा फ्रिज आदि खरीदना चाह रहे हैं। ग्राहकों की इस मांग को देखते हुए कंपनियां व दुकानें भी उन्हें ऑफर तथा डिस्काउंट दे रही हैं। एक दुकान संचालक नीरज के मुताबिक पिछले कुछ सालों से ग्राहक अक्षय तृतीया पर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा मशीनी आइटम लेने लगे हैं ऐसे में उन्होंने कई चीजों के साथ छोटे छोटे गिफ्ट तथा ऑफर दिए हुए हैं। दुकानों के बाहर ग्राहकों की भीड़ देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्षय तृतीया पर बाजार में कितनी चहल पहल रहने वाली है। दुकानों पर ऑफर व डिस्काउंट ग्राहकों की अच्छी संख्या को आकर्षित कर रहे हैं।