यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एआई का विमान ईधन सीधे आयात करने पर विचार
सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया विमान ईधन सीधे आयात करने पर विचार कर रही है। इसका कारण ईधन ...और पढ़ें

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया विमान ईधन सीधे आयात करने पर विचार कर रही है। इसका कारण ईधन लागत का बढ़ना है। चालू वित्त वर्ष के 11 महीने में ईंधन लागत में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे वित्तीय संकट से गुजर रही कंपनी की आय 2,000 रुपये कम हुई है।
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ईधन लागत बचाने के लिए विमान ईंधन स्वयं आयात करने पर विचार कर रही है। हाल ही में सरकार ने विमान ईंधन सीधे आयात करने की मंजूरी दी है।
अधिकारी ने कहा कि ईधन लागत बढ़ने के कारण एयर इंडिया की आय घटी है। अकले फरवरी महीने में विमान ईधन में 20 प्रतिशत बढ़ी है। उसने कहा कि ईधन लागत बढ़ने से कंपनी का राजस्व 2,000 करोड़ रुपये घटा है। अप्रैल 2011 से फरवरी 2012 के बीच विमान ईधन की लागत 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। अगर जेट ईंधन की लागत इतनी नहीं बढ़ती तो कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहता।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
