अगर आप ऐप नोटिफेकेशन से हैं बेहद परेशान तो इस तरह करें ब्लॉक
आपके फोन में कई ऐप्स होंगी, जिनकी नोटिफिकेशन आपको आती होगी। ऐसे में हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी में एक अहम जरूरत बन चुका है। हर कोई इस पर निर्भर है। दोस्तों से चैटिंग हो या फिर ऑफिशियल मेल, हर काम इससे संभव हो जाता है। यही नहीं, यूजर्स तो इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग का भी लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन फिर भी कभी-कभी आपका स्मार्टफोन ही आपके लिए परेशानी खड़ी कर देता है।
अगर आपको मूवी जाना है, तो फोन की नोटिकेशन्स काफी परेशान करती हैं। मूवी के बीच में कभी भी फोन रिंग करने लगता है। आपके फोन में कई ऐप्स होंगी, जिनकी नोटिफिकेशन आपको आती होगी। ऐसे में हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
सिर्फ मूवी ही नहीं, अगर आप किसी अहम मीटिंग में हैं तो भी ये नोटिफिकेशन परेशानी का सबब बन जाती हैं। ऐसे में अगर आप इस परेशानी से निजात पाना चाहते हैं तो निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं।
- जिस ऐप की नोटिफिकेशन आपको बंद करनी है, उसे क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी। उसमें कई सारे विकल्प दिए होंगे।
- इन्हीं विकल्पों में आपको नोटिफिकेशन का ऑप्शन मिलेगा।
- अगर आप नोटिफिकेशन को ब्लॉक करना चाहते हैं या फिर बंद करना चाहते हैं तो 'शो नोटिफिकेशन' के ऑप्शन को ऑफ कर दें।
- किसी फोन में यह ब्लॉक ऑल के नाम से हो सकता है।
- जैसे ही आप इसे बंद करेंगे आपके उस ऐप से नोटिफिकेशन आना बंद हो जाएंगे।
जेएनएन
यह भी पढ़ें: साष्टांग प्रणाम के हैं कई फायदें, पर जानिए क्यों महिलाएं नहीं कर सकतीं इसे
जानिए छिपकली का शरीर के किन अंगों पर गिरना होता है शुभ और अशुभ