इस क्यूट तरीके से करें प्रपोज, आपकी भी गर्लफ्रेंड कर देगी हां!
लड़कियों को इस मौके पर इंप्रेस करना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ये क्यूट तरीका आजमा सकते हैं जैसा कि कैट वुडले के ब्वॉयफ्रेंड ने किया।
प्यार ऐसी चीज है जो खुद ब खुद हो जाती है, दो लोग कब एक दूसरे के करीब आ जाते हैं इसका पता ही नहीं चलता और जब प्रपोज की बारी आती है तो उलझन में पड़ जाते हैं। हर कोई इस पल को यादगार बनाना चाहता है, मगर सबसे बड़ी उलझन इस बात को लेकर होती है कि सामने वाला या सामने वाली हां करेगी या नहीं। खास तौर से लड़कियों को इस मौके पर इंप्रेस करना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ये क्यूट तरीका आजमा सकते हैं जैसा कि कैट वुडले के ब्वॉयफ्रेंड ने किया।
जी हां, अगर आपकी गर्लफ्रेंड को जानवरों से प्यार है तो समझ लीजिए वो 'ना' कह ही नहीं सकती। जैसा कि कैट वुडले नहीं कर पाईं जार्ड फोर्स्थ को। दोनों पहली बार ब्लाइंड डेट पर मिले थे, इसके बाद दो साल तक अफेयर चला। फिर बारी आई प्रपोज करने की, अब जाहिर सी बात है कि इसका जिम्मा ज्यादातर केस में लड़के ही उठाते हैं। तो जार्ड ने भी ये कदम उठाने की ठानी।
दोनों के बीच एक कॉमन चीज थी और वो ये कि दोनों एनिमल लवर्स हैं। इसलिए जार्ड ने डिसाइड किया कि प्रपोज करने के लिए किसी क्यूट एनिमल की मदद लेते हैं। लड़कियों को पपी भी बहुत पसंद आते हैं, मगर उनके पास पहले से ही एक डॉग था। इसलिए जार्ड ने इस खास मौके के लिए बिल्ली के एक क्यूट बच्चे को गोद लिया। कैट उसे लेने के लिए एक शॉप पहुंचीं। उन्हेंं बिल्ली का बच्चा सौंपा गया, जिसके साथ एक टैग लगा था। कैट को उसे पढ़ने को कहा गया जिस पर लिखा था 'विल यू मैरी मी?' और तभी जार्ड भी पीछे से वहां आ जाते हैं।
कैट इस बात से अनजान होती हैं कि जॉर्ड वहीं मौजूद हैं। वो उनकी तरफ आते हैं और घुटनों के बल झुक कर उन्हें प्रपोज करते हैं। इस पूरे पल को फिल्माया गया और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। जार्ड ने इस क्यूट तरीके से प्रपोज कर कैट का दिल जीत लिया और दोनों खुशी-खुशी बिल्ली के बच्चे को घर लेकर चले गए। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली अच्छी प्रतिक्रिया से कैट बेहद उत्साहित हैं। तो आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को इप्रेंस करने के लिए ये क्यूट तरीका आजमा सकते हैं, अगर वो एनिमल लवर्स हो तो। कैट ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। अब तो उनके डॉग और बिल्ली के बच्चे के बीच भी दोस्ती हो गई है। देखिए इस तस्वीर में दोनों का प्यार।
यह भी पढ़ें- जानिए शादी की रात क्यों करवाई जाती हैं ये अजीबो-गरीब चीजें
यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग पुरुषों को बना सकता है नपुंसक