Move to Jagran APP

लड़कियों से फ्लर्ट करते समय ना करें ये गलतियां वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

कुछ ज्‍यादा ही उत्‍साह और स्‍मार्ट बनने के चक्‍कर में लड़के अक्‍सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं और इसका परिणाम ये होता है कि उनकी चाल उन पर ही भारी पड़ जाती है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 12:47 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 11:43 AM (IST)
लड़कियों से फ्लर्ट करते समय ना करें ये गलतियां वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
लड़कियों से फ्लर्ट करते समय ना करें ये गलतियां वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

हर किसी का दिल कभी ना कभी किसी ना किसी के लिए धड़कता जरूर है। मगर सामने वाले के दिल तक अपनी बात पहुंचाने में अक्‍सर लंबा समय लग जाता है। खास तौर से लड़कों के लिए, क्‍योंकि लड़कियों का दिल जीतना इतना आसान नहीं है और इसकी शुरुआत ज्‍यादातर लड़के फ्लर्ट से करते हैं ताकि लड़की को इंप्रेस कर सकें। कई लड़के तो दिलफेक आशिक बन जाते हैं, जहां उनका सिक्‍का जम गया, वहां उनकी बल्‍ले-बल्‍ले।

loksabha election banner

हालांकि कुछ ज्‍यादा ही उत्‍साह और स्‍मार्ट बनने के चक्‍कर में लड़के अक्‍सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं और इसका परिणाम ये होता है कि उनकी चाल उन पर ही भारी पड़ जाती है। तो आइए आपको उन गलतियों से आगाह कर दें, ताकि आप इससे बच सकें और जिससे आप प्‍यार करते हैं उसका दिल जीत सकें।

- लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लड़के दिखावा जरूर करते हैं। मगर इसके चक्‍कर में ही कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। हालांकि कुछ लड़कियों पर दिखावे का असर भी होता है, लेकिन जो समझदार लड़की होती है उसे इसका पता चल जाता है। वह समझ जाती है कि लड़का दिखावटी है और दिखावटी लोगों का भरोसा नहीं किया जा सकता है।


लड़की करने लगे अगर ऐसे इशारे तो समझ लो हो गया उसे आपसे प्‍यार

- वहीं बहुत कम ही लड़के होते हैं, जो लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेते। ज्यादातर लड़के झूठ के सहारे ही लड़कियों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं। मगर जब इस बात का पता लड़की को लगता है तो किरकिरी हो जाती है। ऐसे में लड़की तो हाथ से जाती ही है, साथ ही कई और नुकसान हो जाते हैं।
- कुछ लड़के फ्लर्ट करते समय बिना मतलब की तारीफ करने लगते हैं। बातों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं। मगर इसके चक्कर में वो कुछ ऐसा बोल देते हैं, जो लड़की समझ जाती है। वैसे तो कुछ लड़कियों को झूठी तारीफ भी पसंद होती है, लेकिन ज्‍यादातर लडकियां इससे नफरत करती हैं, क्योंकि उन्हें अपनी सच्चाई अच्छे से पता होती है।
किन्‍नर भी करते हैं शादी, पर क्‍यों सिर्फ एक रात की बनते हैं दुल्‍हन

- कुछ लड़के, लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में उन्हें अपने बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बहुत कहानियां सुनाते हैं। इनमें से कई कहानियां झूठी होती हैं, जो अपने आप पता चल जाती है और झूठ का पता चलने पर लड़की इंप्रेस तो दूर शक्‍ल तक देखने से कतराने लगती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.