Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में जुड़े सात लाख नए मतदाता

प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में लाखों की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल अक्टूबर से नवंबर के दौरान एक महीने के लिए चलाए गए अभियान से 6 लाख 97 हजार 925 नए मतदातों का नाम मतदाता सूचियों में जुड़ा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 04:57 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 05:02 AM (IST)
महाराष्ट्र में जुड़े सात लाख नए मतदाता

पुणे प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में लाखों की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल अक्टूबर से नवंबर के दौरान एक महीने के लिए चलाए गए अभियान से 6 लाख 97 हजार 925 नए मतदातों का नाम मतदाता सूचियों में जुड़ा है। हालांकि इस दौरान 5 लाख 27 हजार 728 लोगों के नाम मतदाता सूची से निकाले भी गए।

loksabha election banner

राज्य के उप मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल वलवी ने बताया कि बीते 8 अक्टूबर 2015 से 7 नवंबर 2015 के दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान हमने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और नाम हटाने के लिए आवेदन मंगाए थे। उक्त अवधि में 6 लाख 26 हजार 474 पुरुष और 5 लाख 98 हजार 882 महिलाएओं ने अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। जबकि ट्रांस जेंडर आवेदकों की संख्या 297 रही। इस तरह कुल 12 लाख 26 हजार 653 नाम नए आए। वहीं 5 लाख 27 हजार 728 लोगों के नाम मतदाता सूची से निकाले भी गए। इनमें 2 लाख 76 हजार 659 पुरुष और 2 लाख 51 हजार 65 महिलाओं के नाम शामिल हैं। इस तरह मतदाता सूची में जोड़ गए कुल नामों की संख्या 6 लाख 97 हजार 925 रही।

ये है मतदाताओं की मौजूदा संख्या
फिलहाल महाराष्ट्र में कुल 8 करोड़ 16 लाख 22 हजार 471 मतदाता हैं। इनमें 4,29,78,584 पुरुष और 3,86,42,616 महिला मतदाता शामिल हैं। वलवी ने बताया कि स्थलांतरण, मृत सहित अन्य कई कारणों की वजह से मतदाता सूची से नाम निकाले गए हैं। ऐसा भी होता है कि एक जगह से दूसरी जगह जाने पर मतदाता एक जगह की मतदाता सूची में नाम कटा कर दूसरी जगह जुड़वा लेता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.