सत्ता छोड़कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करे शिवसेना: अशोक चव्हाण
राज्य सरकार नागरिकों के लिए अच्छे निर्णय लेने में नाकाम साबित हो रही है। जलयुक्त शिवार योजना सिर्फ कागजों पर चलाए जा रही है। सूखे को लेकर सरकार उदासीन है। इसलिए शिवसेना को सत्ता छोड़कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए।
पुणे। राज्य सरकार नागरिकों के लिए अच्छे निर्णय लेने में नाकाम साबित हो रही है। जलयुक्त शिवार योजना सिर्फ कागजों पर चलाए जा रही है। सूखे को लेकर सरकार उदासीन है। इसलिए शिवसेना को सत्ता छोड़कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए। यह विचार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने व्यक्त किए।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंगलवार को संत तुकाराम नाट्य मंदिर में राज्यस्तरीय परिषद हुई। इसको संबोधित करने के लिए अशोक चव्हाण औरंगाबाद आए थे। चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में मनरेगा शुरू की गई। इसके जरिए देहातों में मजदूरों के हाथों को काम मिलता था। लेकिन फिलहाल यह योजना बंद होने संभावना बनती जा रही है। वर्तमान भाजपा-शिवसेना सरकार ने भीषण सूखे के हालात के बावजूद किसानों को कर्जमाफी देने की जरूरत महसूस नहीं कर रही है।