किसानों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार हैं घोटालेबाज: फड़णवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि, किसानों की आत्महत्याओं के लिए सूखे के हालात के साथ-साथ घोटालेबाज भी जिम्मेदार हैं। महाराष्ट्र में इससे पहले कई बडे घोटाले हो चुकें हैं लेकिन हमारी सरकार अब यह एेसा नहीं होने देगी।फड़णीस सोलापुर के बार्शी में किसानों को एक कार्यक्रम के दौरान
पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि, किसानों की आत्महत्याओं के लिए सूखे के हालात के साथ-साथ घोटालेबाज भी जिम्मेदार हैं। महाराष्ट्र में इससे पहले कई बडे घोटाले हो चुकें हैं लेकिन हमारी सरकार अब यह एेसा नहीं होने देगी।फड़णीस सोलापुर के बार्शी में किसानों को एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे।
-पिछले 15 सालों में महाराष्ट्र में बड़े-बड़े घोटाले हुए। आम लोगों की मेहनत का पैसा लूटने वालों ने लूट लिया लेकिन अब एेसा नहीं होगा।
-समय आने पर इन घोटालेबाजों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर उनसे पैसे वसूले जाएंगे। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
-किसान प्रकृति के चक्र में फंसा हुआ हैं। इससे किसानी पर संकट छा रहा है। सूखे की स्थिति में आवश्यकतानुसार सरकार पानी के टैंकर, चारा छावनियां उपलब्ध करा रही है।
-हमारी सरकार सूखे की समस्या को स्थायी तौर पर हल करने के लिए उपाय योजना कर रही है।
-बजट में भी हमारी सरकार गांव किसानों के लिए हजारो करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जो पिछले 15 सालों में नहीं हुआ था।