Move to Jagran APP

जेल में सुपरहिट हुआ मुन्ना भाई का रेडियो शो, रिहाई की खबर से कैदी मायूस

25 फरवरी को यरवदा जेल में बंद अभिनेता संजय दत्त अपनी सजा पूरी कर बाहर आ सकते हैं। उनके बाहर आने के बाद कैदी संजय दत्त के उस रेडियो शो को सबसे ज्यादा मिस करेंगे जो इनदिनों जेल की चार दीवारियों में सुपरहिट हो गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 04:31 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 04:38 AM (IST)
जेल में सुपरहिट हुआ मुन्ना भाई का रेडियो शो, रिहाई की खबर से कैदी मायूस

पुणे25 फरवरी को यरवदा जेल में बंद अभिनेता संजय दत्त अपनी सजा पूरी कर बाहर आ सकते हैं। उनके बाहर आने के बाद कैदी संजय दत्त के उस रेडियो शो को सबसे ज्यादा मिस करेंगे जो इनदिनों जेल की चार दीवारियों में सुपरहिट हो गया है। उनके जेल से बाहर आने के बाद शो के बंद होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

loksabha election banner

- जेल में कैदियों के मनोरंजन के लिए पिछले साल एक रेडियो प्रसारण शुरू किया गया था।
- इसी रेडियो के एक शो "अब की फरमाइश" को संजय दत्त तीन अन्य कैदियों के साथ होस्ट करते हैं।
- इस शो का प्रसारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच होता है।
- इसमें कैदियों की फरमाइश के फिल्मी नगमों को उनके, उनके परिवार और मित्रों के नाम के साथ सुनाया जाता है।
- इसमें उनके द्वारा लिखी शायरी और कविताएं भी उनके नाम के साथ सुनाई जाती हैं।
- जेल में लगी सुझाव पेटी में कैदी अपनी फरमाइशी चिट्ठियां डाल सकते हैं।

शो की पूरे जिम्मेदारी संजय दत्त को
- जेल सूत्रों के मुताबिक इस तरह के शो का आइडिया अभिनेता संजय दत्त का ही था।
- कार्यक्रम के संचालन से लेकर इसके निर्माण तक की पूरी जिम्मेदारी भी इन्हें ही सौंपी गई है।
- शो की शुरुआत संजय दत्त "नमस्कार भाई लोग..." कहकर करते हैं। कई बार कैदियों द्वारा फरमाइश पर वे उन्हें अपनी फिल्मों के डायलॉग भी सुनाते हैं।
- शो की पूरी तैयारी, स्क्रिप्टिंग और गानों का सिलेक्शन एक दिन पहले शाम 6 से 8 के बीच कर लिया जाता है।
- शो को और बेहतर बनाने के लिए कैदियों और जेल प्रशासन से बीच-बीच में सुझाव भी लिए जाते हैं।

बंद हो सकता है शो
- कुछ ही दिनों में यह शो जेल में हिट हो गया है।

- वर्तमान समय में पुणे की यरवदा जेल में 4 हजार से ज्यादा कैदी हैं।
- संजय दत्त के रिहा हो जाने के बाद शो के बंद होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
- हालांकि, जेल सूत्रों का कहना है कि कैदियों को तनावमुक्त करने के लिए इस शो को शुरू किया गया था। इसे आगे भी जारी रखा जा सकता है।

कब से जेल में हैं संजय दत्त?

- संजय दत्त 21 मई, 2013 से पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं।

- सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 18 महीने वे जेल में गुजार चुके हैं, लेकिन 42 महीने की सजा उन्हें और काटनी होगी।

- 1993 ब्लास्ट के बाद राकेश मारिया को इन्वेस्टिगेशन की कमान मिली थी। उन्होंने ही संजय को एके47 और दूसरे हथियार रखने के केस में अरेस्ट किया था।

25 फरवरी को होंगे रिहा

संजय दत्त 25 फरवरी को जेल से रिहा होंगे। पहले उनके 27 फरवरी को जेल से रिहाई की बात सामने आ रही थी। मार्च 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को पांच साल की सजा सुनाई थी। वे 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में आर्म्स एक्ट के तहत दोषी हैं। पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी रिहाई 105 दिन पहले हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.