भारत में पहली बार मल्टीनेशनल आर्मी एक्सरसाइज, 18 देश हो रहे हैं शामिल
18 देशों की ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज बुधवार को पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में शुरू हुई। देश की पहली मल्टीनेशनल एक्सरसाइज 8 मार्च तक चलेगी। एक्सरसाइज का नाम फोर्स 18 रखा गया है।
पुणे। 18 देशों की ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज बुधवार को पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में शुरू हुई। देश की पहली मल्टीनेशनल एक्सरसाइज 8 मार्च तक चलेगी। एक्सरसाइज का नाम फोर्स 18 रखा गया है।
एक्सरसाइज में एशियान देशों के साथ-साथ अमेरिका, चीन, रूस, जापान और साउथ कोरिया की सेनाएं भी हिस्सा ले रही हैं।
- पहले दिन इंडियन आर्मी के बैंड की धुन पर सभी 18 देशों की आर्मी से जुड़े सैनिकों ने परेड की।
- इसके बाद गोरखा रेजीमेंट ने खुखरी डांस और केरल के कलरिपयट्टु मार्शल आर्ट को पेश किया।
- ट्रेनिंग के दौरान लैंग्वेज प्रॉब्लम न आए इसके लिए कई इंटरप्रेटर (दुभाषिया) भी यहां मौजूद रहेंगे।
- ट्रेनिंग मटेरियल को भी अलग-अलग भाषाओं में तैयार किया गया है।
- इसका मकसद कम्बाइंड ऑपरेशन की ताकत बढ़ाना और एक्सपीरिएंस शेयर करना है।
- भारत और दूसरे देशों की आर्मी के बीच दोस्ताना रिश्ते बनाना भी एक मकसद है।
- इसके अलावा माइनिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी इन्फॉर्मेशन को साझा करना है।