बेसहारा महिलाओं का हत्यारा गिरफ्तार
बेसहारा महिलाओं से शादी कर बाद में पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर देने वाले एक शातिर अपराधी को नागपुर ग्रामीण क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम योगेश जोध झटलापुर लोहारी सावंगा निवासी है।
नागपुर। बेसहारा महिलाओं से शादी कर बाद में पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर देने वाले एक शातिर अपराधी को नागपुर ग्रामीण क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम योगेश जोध झटलापुर लोहारी सावंगा निवासी है।
यह शातिर अपराधी बेसहारा महिला की औलाद को अडॉप्ट कराने के नाम पर उसे बेच दिया करता था। यह सनसनीखेज मामला जलालखेडा में कुएं में एक महिला के शव मिलने पर उजागर हुआ। कुएं में मिली महिला की लाश की पहचान तो नहीं हो पाई लेकिन इस महिला के शव ने दूसरी महिला की हत्या का राज खोल दिया।
दो वर्ष पहले हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश डीएनए टेस्ट के आधार पर हुआ। एक अनसुलझी पहेली को सुलझाने वाली क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर जलालखेडा पुलिस को सौंप दिया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डा. आरती सिंह को यह दूसरी बड़ी सफलता मिली है।