Move to Jagran APP

कई और प्रमुख चेहरे आएंगे भाजपा में: विजय बहादुर

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विजय बहादुर पाठक का दावा है कि भविष्य में दूसरे दलों से कई और प्रमुख नेता भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 05:36 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 05:41 AM (IST)
कई और प्रमुख चेहरे आएंगे भाजपा में: विजय बहादुर

मुंबई, राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विजय बहादुर पाठक का दावा है कि भविष्य में दूसरे दलों से कई और प्रमुख नेता भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं। पाठक बुधवार को मुंबई में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

loksabha election banner

विजय बहादुर पाठक तीन दिन की यात्रा पर मुंबई में हैं। बुधवार को मुंबई भाजपा कार्यालय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक की तरह दूसरे दलों के कई और प्रमुख नेता भाजपा में प्रवेश को तैयार हैं। उचित समय आते ही वे भाजपा में प्रवेश कर जाएंगे। पाठक का दावा है कि उत्तर प्रदेश में बसपा का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है, और सपा सरकार की कार्यशैली से जनता तंग आ चुकी है। यही कारण है कि लोग लंबे समय बाद भाजपा की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कांग्रेस को समाजवादी पार्टी की बी टीम बताते हुए पाठक ने कहा कि लोगों को उसकी ताकत का अनुमान है। इसलिए वे उसके साथ जाकर अपना मत बर्बाद नहीं करेंगे।

पाठक ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अधिकारी सैफरी परिवार के दबाव में हैं। उत्तरप्रदेश में जाति, समुदाय और राजनीतिक दल का पता लगाकर अपराधियों को सजा दी जाती है। यही कारण है कि वास्तविक अपराधी छूट जाते हैं। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि प्रदेश भर में जमीन पर कब्जे एवं अवैध खनन का व्यापार फल-फूल रहा है। अगर मुलायम सिंह को यह कहना पड़ रहा है कि मंत्री प्रदेश पर बोझ हैं, तो इससे अधिक क्या कहा जा सकता है। ऐसे मंत्रियों को हटाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होती है, जिसे वह नहीं निभा पा रहे हैं। पाठक ने उम्मीद जताई कि सपा की इन्हीं कमजोरियों के कारण इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.