Move to Jagran APP

मुंबई मनपा चुनाव में बड़ी हार पर तय हो जिम्मेदारी : कामत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद गुरुदास कामत ने कहा कि मुंबई में कांग्रेस की बड़ी हार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 03 Mar 2017 04:02 AM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 04:08 AM (IST)
मुंबई मनपा चुनाव में बड़ी हार पर तय हो जिम्मेदारी : कामत
मुंबई मनपा चुनाव में बड़ी हार पर तय हो जिम्मेदारी : कामत

मुंबई। मुंबई महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बहाने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद गुरुदास कामत ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम को एक बार फिर से निशाने पर लिया है। बुधवार को कामत ने कहा कि मुंबई में कांग्रेस की बड़ी हार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनपा चुनाव में हुई पराजय को लेकर निरूपम मीडिया और पार्टी नेतृत्व के सामने झूठे बयान न दे।
कामत ने निरूपम से पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।कामत ने कहा कि बैठक बुलाकर मनपा चुनाव के लिए अपनाई गई रणनीति पर समीक्षा होनी चाहिए। साथ ही पार्टी की हार को लेकर हर पहलू पर विश्लेषण किया जाना चाहिए। सबके सामने सच्चाई उजागर होनी चाहिए। यह प्रक्रिया पार्टी के हित के लिए अत्यंत आवश्यक है। कामत ने कहा कि पार्टी की बैठक बंद कमरे या फिर किसी बड़े सभागृह में बुलाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने खुले मैदान में भी ली जा सकती है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में भ्रम में नहीं रहेगा और वे अपना मन बना सकेंगे। कामत ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश को भी बुलाया जाना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.