मुंबई में बिहार दिवस का विरोध करने वाले अब हो गए शांत : नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां कहा कि मुंबई में कभी बिहार स्थापना दिवस समारोह का विरोध करने वाले अब शांत हो गए हैं।
मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां कहा कि मुंबई में कभी बिहार स्थापना दिवस समारोह का विरोध करने वाले अब शांत हो गए हैं।
मैथिली समन्वय समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश ने कहा कि बिहारियों ने अपनी ज्ञान और क्षमता से देश के प्रत्येक कोने में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि बिहारी किसी पर निर्भर नहीं हैं। वे किसी पर बोझ भी नहीं हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक वह अपनी उपलब्धियों का प्रचार करना जरूरी नहीं समझते हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, सावरकर ने राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्ज्वलित किया
उन्होंने कहा कि हमारे विकास कार्यो पर खुद ही लोगों का ध्यान जाता है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रों में विकास जरूरी है।