Move to Jagran APP

एफआइआर दर्ज कराने गए व्यक्ति का मुंबई पुलिस ने मनाया जन्मदिन

एक यूजर ने लिखा, 'हमें मुंबई पुलिस और उसकी उपलब्धियों पर गर्व है। हमें आप से प्यार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह.. बहुत अच्छा।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 16 Oct 2017 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 09:31 AM (IST)
एफआइआर दर्ज कराने गए व्यक्ति का मुंबई पुलिस ने मनाया जन्मदिन
एफआइआर दर्ज कराने गए व्यक्ति का मुंबई पुलिस ने मनाया जन्मदिन

मुंबई, जेएनएन। बहुत से लोग जानते हैं कि मुंबई पुलिस का ट्विटर अकाउंट कितना खास है। इस पर लोग यातायात नियमों को पोस्ट करने से लेकर विश्व पशु कल्याण दिवस पर अपने प्रिय जानवरों के लिए गर्मजोशी भरे संदेशों को भी ट्वीट करते हैं। मुंबई पुलिस के ट्विटर अकाउंट का प्रबंधन करने वाले कर्मचारी महत्वपूर्ण संदेशों को भेजकर लोगों का दिल जीतते रहे हैं। अगर आप सोचते हैं कि पुलिस की यह नम्रता सिर्फ ऑनलाइन दिखाई देती है तो यह गलत है, क्योंकि हाल ही में साकीनाका पुलिस स्टेशन में एक शिकायतकर्ता का जन्मदिन मनाया गया। उसके जन्मदिन की जानकारी पुलिस को एफआइआर से मिली।  

loksabha election banner

दरअसल, अनीश नामक यह व्यक्ति 14 अक्टूबर को एफआइआर दर्ज कराने गया था। उसकी शिकायत दर्ज करने के बाद थाने में केक काटा गया और जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की गईं। इसके बाद ही एफआइआर की प्रति अनीश को प्रदान की गई। कहने की जरूरत नहीं कि मुंबई पुलिस के इस व्यवहार ने सोशल मीडिया पर मुंबईवासियों के साथ-साथ अन्य लोगों का दिल भी जीत लिया। लोग अपने संदेशों में मुंबई पुलिस पर गर्व कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमें मुंबई पुलिस और उसकी उपलब्धियों पर गर्व है। हमें आप से प्यार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह.. बहुत अच्छा। इससे साबित होता है कि मुंबई पुलिस सर्वश्रेष्ठ है। यह बहुत ही अच्छा व्यवहार है। इस भावना को बनाए रखें और इस तरह आप आमआदमी के दोस्त बन जाएंगे।'

एक यूजर ने लिखा, 'पुलिस में लोगों का विश्वास ही कानून-व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने की कुंजी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'मुंबई पुलिस के बेहतरीन लोगों को सलाम..।' मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर अपना सकारात्मक पहलू दिखाने के अलावा इस मंच का इस्तेमाल संदेशों को प्रसारित करने में भी करती है।

यह भी पढ़ें: मुंबई महानगरपालिकाः शिवसेना-भाजपा की जंग में छोटे दलों की जहमत 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.