भारतीय फिल्म संगठन ने पाकिस्तानी अभिनेताओं पर प्रतिबंध लगाया
भारतीय चलचित्र निर्माता संघ ने पाकिस्तानी अभिनेताओं पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। उड़ी हमले के विरोध में संघ ने यह कदम उठाया है। निर्माता संघ के अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने कहा कि अपनी 87वीं वार्षिक आम बैठक में गुरुवार को निर्माता संघ ने फैसला लिया है कि उनके सदस्य निर्माता पाकिस्तानी कलाकारों से काम नहीं लेंगे।
मुंबई, प्रेट्र। भारतीय चलचित्र निर्माता संघ ने पाकिस्तानी अभिनेताओं पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। उड़ी हमले के विरोध में संघ ने यह कदम उठाया है।
निर्माता संघ के अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने कहा कि अपनी 87वीं वार्षिक आम बैठक में गुरुवार को निर्माता संघ ने फैसला लिया है कि उनके सदस्य निर्माता पाकिस्तानी कलाकारों से काम नहीं लेंगे।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि उड़ी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सामान्य स्थिति बहाल होने तक पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विभिन्न राजनीतिक संगठन भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे थे। इस मांग को देखते हुए निर्माता संघ ने यह फैसला लिया है।