Move to Jagran APP

सलमान को आठ साल में मिल चुकी है 1400 करोड़ की ईदी

सलमान की पिछली फिल्मों की लिस्ट देखें, तो सलमान को उनके फैंस 1400 करोड़ से ज़्यादा की ईदी दे चुके हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 09:23 AM (IST)
सलमान को आठ साल में मिल चुकी है 1400 करोड़ की ईदी

मुंबई, जेएनएन। सलमान ख़ान की फिल्म 'ट्यूबलाइटÓ ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज हो रही है। कबीर खान डायरेक्टेड फिल्म में सलमान एक मासूम शख्स का रोल निभा रहे हैं, जो सलमान के करियर का सबसे बड़ा प्रयोग है। ईद पर रिलीज होने की वजह से 'ट्यूबलाइटÓ से बड़े बिजनेस की उम्मीद है। अगर इस त्योहार

loksabha election banner

पर रिलीज हुई सलमान की पिछली फिल्मों की लिस्ट देखें, तो सलमान को उनके फैंस 1400 करोड़ से ज़्यादा की ईदी दे चुके हैं। 

2016 में सलमान खान की फिल्म 'सुल्तानÓ रिलीज़ हुई। अली अब्बास जफर डायरेक्टेड फि ल्म में सलमान पहलवान बने। फिल्म ने 300 करोड़ से ज़्यादा कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफि़स पर किया। अनुष्का शर्मा फिल्म में पहली बार सलमान के अपोजिट नजर  आयी थीं। 2015 की ईद पर सलमान 'बजरंगी भाईजानÓ बने। इस 

फिल्म को कबीर खान ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म एक ऐसी बच्ची के इर्द-घूमती है, जो पाकिस्तानी है और भूलवश भारत में रह जाती है।

सलमान उसे छोडऩे पाकिस्तान जाते हैं। सलमान का ये बजरंगी वाला अंदाज भी फैंस को पसंद आया और भाईजान 321 करोड़ लेकर घर गए। 2014 में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अपने करियर को जोरदार 'किकÓ दी और डायरेक्टर बन गए। सलमान ने फि़ल्म में रॉबिनहुड टाइप का किरदार निभाया। भाई का ये अंदाज भी फ़ैंस को ख़ूब पसंद आया और 232 करोड़ 'किकÓ को मिले। 2012 की ईद पर सलमान पहली बार इंटेलीजेंस एजेंट टाइगर बन पर्दे पर आये। कबीर खान डायरेक्टेड फिल्म में कटरीना कै फ उनकी लीडिंग लेडी थीं। 'एक था टाइगरÓ के जरिये सलमान के फैंस ने 199 करोड़ की ईदी दी।

2011 की ईद पर सलमान की 'बॉडीगार्डÓ रिलीज हुई। इस फि ल्म को साउथ सिनेमा के डायरेक्टर सिद्दीक ने डायरेक्ट किया था। करीना कपूर फि़ल्म की लीडिंग लेडी थीं। फिल्म ने 149 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जमा किए। 2010 में सलमान खान 'दबंगÓ इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे बनकर हिंदी सिनेमा के पर्दे पर नजर आये। फैंस ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया और अभिनव कश्यप को 140 करोड़ का डायरेक्टोरियल डेब्यू मिला। वैसे ईद पर सलमान के इस शानदार सफर की शुरुआत 2009 में आयी 'वांटेडÓ से हुई थी। तब तक सलमान को भी नहीं पता था कि ईद का त्योहार उनके करियर के लिए इतना अहम होने वाला है।

प्रोडक्शन में देरी होने की वजह से 'वांटेडÓ 2009 की ईद पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने 60 करोड़ जमा किये थे और जबर्दश्त हिट रही थी। आयशा टाकिया सलमान की लीडिंग लेडी बनीं। इस फिल्म से प्रभु देवा ने हिंदी सिनेमा में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था और सलमान को असफलता के दौर से बाहर निकाला। 'वांटेडÓ से पहले

सलमान की 'गॉड तुसी ग्रेट होÓ, 'हीरोजÓ और 'युवराजÓ फ्लॉप रही थीं। अब 'ट्यूबलाइटÓ रिलीज़ हो रही है। देखते हैं कि इस ईद पर 'ट्यूबलाइटÓ कितने जोर से जलती है।

यह भी पढ़ें: बीएमसी ने ढहाया अरशद वारसी के बंगले का एक हिस्सा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.