आरटीआइ के जवाब में कलेक्टर ने ईवीएम में गड़बड़ी स्वीकार की
रिटर्निंग अधिकारी ने इस आशय की जानकारी जिला कलेक्टर को दी थी। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद मतदान रद कर 21 को मतदान कराया गया था।
मुंबई, आइएएनएस। महाराष्ट्र में एक आरटीआइ के जवाब में बताया गया है कि एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी थी। आरटीआइ कार्यकर्ता अनिल गाल्गाली ने शनिवार को कहा कि 16 फरवरी को बुल्धना जिला परिषद के चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई थी। जिले के सुल्तानपुर गांव के एक मतदान केंद्र पर मतदाता नारियल चुनाव चिन्ह पर बटन दबा रहे थे। हर बार भाजपा प्रत्याशी के कमल चुनाव चिन्ह का एलईडी जलता था।
रिटर्निंग अधिकारी ने इस आशय की जानकारी जिला कलेक्टर को दी थी। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद मतदान रद कर 21 को मतदान कराया गया था। स्वतंत्र प्रत्याशी आशा अरुण जोरे की शिकायत की जानकारी मिलने बाद कार्यकर्ता ने 16 जून को आरटीआइ आवेदन दिया था।
यह भी पढ़ें: मोदी का मजाक उड़ाने पर तन्मय पर एफआइआर