Move to Jagran APP

अब सिनेमा के पर्दे पर भी दिखेंगे बाबा रामदेव

भारत जादूगरों का देश भर नहीं रहा। अब यह आगे बढ़ चुका है। भारत के पास दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 10 Aug 2017 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 03:14 PM (IST)
अब सिनेमा के पर्दे पर भी दिखेंगे बाबा रामदेव
अब सिनेमा के पर्दे पर भी दिखेंगे बाबा रामदेव

मुंबई, जेएनएन। योग गुरु बाबा रामदेव आने वाली फिल्म 'यह है इंडिया' के प्रमोशन में जुट गए हैं। इस फिल्म के गाने 'सइयां सइयां' में वे दिखेंगे भी। लोम हर्ष द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में गेवी चाहल, डिआना उप्पल अग्रिम भूमिका में हैं। यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। 

loksabha election banner

रामदेव ने एक बयान में कहा है, 'देश की आबादी करोड़ के पार पहुंच चुकी है। यह ऐसा देश है जहां वेदों की रचना हुई। दुनिया में कुछ लोगों की इस देश के बारे में धारणा गलत है। भारत जादूगरों का देश भर नहीं रहा। अब यह आगे बढ़ चुका है। भारत के पास दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। 'यह है इंडिया' में भारत के इसी बदले रूप को दर्शाया गया है। गहन विचार के बाद मैंने इस फिल्म का पुरजोर समर्थन करने का फैसला लिया। मैं उम्मीद करता हूं कि हर भारतीय नागरिक ऐसी फिल्म का समर्थन करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.