राधे मां से 30 मिनट में 23 सवाल
विवादों में घिरीं राधे मां से मुंबई पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ मामले में बुधवार को दूसरी बार पूछताछ की। उनसे 30 मिनट के दौरान 23 सवाल पूछे गए।
मुंबई। विवादों में घिरीं राधे मां से मुंबई पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ मामले में बुधवार को दूसरी बार पूछताछ की। उनसे 30 मिनट के दौरान 23 सवाल पूछे गए।
कांदीवली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मुकुंद पवार ने कहा कि हमने राधे मां को घरेलू ङ्क्षहसा और दहेज उत्पीडऩ मामले में बुलाया था। उन्होंने बताया कि वह दोपहर 12.15 बजे पहुंचीं। इन मामलों पर उनसे 30 मिनट के दौरान 23 सवाल पूछे गए। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इन्कार किया है।
पुलिस ने बताया कि राधे मां से एक व्यक्ति के बारे में पूछा गया, जिसका उल्लेख अक्सर डैडी के रूप में हुआ है। कई बार उस व्यक्ति का नाम शिकायतकर्ता महिला और अन्य आरोपियों के बयानों में सामने आया है। इसके अलावा उनसे दूसरे सवाल पूछे गए जैसे क्या उन्होंने शिकायतकर्ता से कोई महंगे सौंदर्य प्रसाधन, सोना या रुपये की मांग की थी। उनसे उनकी संपत्ति के बारे में भी पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, मां ने दावा किया कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। वह अपने भक्तों के घर पर रहती हैं। इसके पहले राधे मां से 14 अगस्त को दहेज उत्पीडऩ मामले में घंटों पूछताछ हुई थी। इसी दिन उन्हें बांबे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी।