राज्यपाल से मिले आशीष शेलार, सलमान की जमानत रद करने की उठाई मांग
1993 के सीरियल बम धमाके के दोषी याकूब मेमन के समर्थन में ट्विट करना अभिनेता सलमान खान को महंगा पड़ साबित हो सकता है। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने राज्यपाल से सलमान खान की जमानत रद्द करने की मांग की है।
मुंबई। वर्ष 1993 के सीरियल बम धमाके के दोषी याकूब मेमन के समर्थन में ट्विट करना अभिनेता सलमान खान को महंगा पड़ साबित हो सकता है। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने राज्यपाल से सलमान खान की जमानत रद्द करने की मांग की है।
आशीष शेलार ने रविवार की दोपहर राज्यपाल से मिलकर इस बारे उन्हें एक पत्र सौंपा है। वहीं उन्होंने ट्विट किया है कि, सलमान खान खुद दोषी है। उसने दूसरे दोषी की सजा माफ करने की मांग की है। इससे यह साबित होता है कि उसने सुप्रीम कोर्ट का अपमान किया है।
सलमान के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
सलमान ने ट्वीट कर कहा कि एक बेगुनाह की मौत इंसानियत का कत्ल है। सलमान के इस कदम का विरोध शुरू होते ही मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर सिक्युरिटी बढ़ा दी है। सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर काफी पुलिसवाले तैनात कर दिए गए हैं।