ललित मोदी से मुलाकात पर मारिया को क्लीन चिट
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को पिछले साल लंदन में ललित मोदी से मुलाकात के मुद्दे पर क्लीन चिट दे दी है।
By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2015 04:46 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2015 04:49 AM (IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को पिछले साल लंदन में ललित मोदी से मुलाकात के मुद्दे पर क्लीन चिट दे दी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) केपी बख्शी ने इस संबंध में मारिया से जानकारी मांगी थी।
उन्होंने अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा है कि मारिया ने सर्विस रूल्स का उल्लंघन नहीं किया है। मारिया ने जो जवाब दिया है, वह संतोषजनक है।
इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय ने मारिया के संभावित ट्रांसफर की अटकलों को खारिज कर दिया है। इस संबंध में लग रहे कयासों को मीडिया की उपज बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें