मुंबई के कपल ने समुद्र के नीचे रचाई अनोखी शादी
गोताखोरी के शौकीन मुंबई के एक कपल ने सोमवार को समुद्र के अंदर शादी रच कर सबको हैरत में डाल दिया। थाईलैंड के साउथ आइलैंड ट्रैंग समुद्र तट से कुछ आगे जाकर पानी के नीचे यह समारोह हुआ। इस अनोखी शादी में मुंबई के शैलेश कोचरेकर और पूजा राउत ने
मुंबई। गोताखोरी के शौकीन मुंबई के एक कपल ने सोमवार को समुद्र के अंदर शादी रच कर सबको हैरत में डाल दिया। थाईलैंड के साउथ आइलैंड ट्रैंग समुद्र तट से कुछ आगे जाकर पानी के नीचे यह समारोह हुआ। इस अनोखी शादी में मुंबई के शैलेश कोचरेकर और पूजा राउत ने एक दूसरे को किस कर एक बार फिर शादी रचाई। समुद्र के अंदर शादी रचाने वाला यह भारत का पहला कपल है। अब दोनों का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।
हिन्दू रीति-रिवाज़ से रचाई शादी
शैलेश पेशे से प्रोफेशनल गोताखोर हैं। पूजा और उनकी शादी दिसंबर 2014 में हिन्दू रीति-रिवाज़ से हुई थी। उनके दोस्त दोनों को गोताखोर कपल बुलाते थे। शादी के दौरान बधाई देने आने वाले शैलेश से कहते थे कि तुम्हारी शादी मत्स्यकन्या से हुई है। बस यही बात कपल के मन में बैठ गई और दोनों ने रिश्ते को ख़ास बनाने के लिए समुद्र के नीचे शादी करने का फैसला किया।
पहले बौद्ध रीति से ली प्रतिज्ञा
शैलेश और पूजा ने समुद्र के अंदर जाने के पहले बौद्ध रीति से शादी करने की प्रतिज्ञा ली। सेरेमनी बीच पर हुई। जहां दोनों ने एक ख़ास पेन से शादी का सर्टिफिकेट साइन किया।