बाघिन और हिरण के बच्चे के बीच दोस्ती
मुंबई। आपने हमेशा बाघ को हिरण का शिकार करते हुए ही देखा होगा, लेकिन महाराष्ट्र के ताडोबा अंधेरी टाइग
By Edited By: Published: Thu, 26 Mar 2015 03:21 AM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 03:03 AM (IST)
मुंबई। आपने हमेशा बाघ को हिरण का शिकार करते हुए ही देखा होगा, लेकिन महाराष्ट्र के ताडोबा अंधेरी टाइगर रिज़र्व में मंगलवार को एक अलग नजारा दिखाई दिया। यहां एक बाघिन को हिरण का बच्चा दिखाई दिया तो उसे मारने की जगह वह उसके साथ खेलते हुए नजर आई। दोनों घंटों साथ रहे। बाघिन और हिरण के बीच यह दोस्ती मुंबई के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सोविक कुंडू ने अपने कैमरे में कैद की है।
ताडोबा अंधेरी टाइगर रिज़र्व में हुई इस अनोखी घटना को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था। बाघिन ने हिरण के बच्चे को ठीक उसी तरह उठाया था, जैसे वह अपने शावक को मुंह से उठाती है। पहले तो लोगों को लगा कि बाघिन हिरण के शावक का शिकार करेगी पर शिकार करने की जगह वह शावक के साथ खेलने लगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें