Move to Jagran APP

शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के फिल्म पुरस्कार

मुंबई [एजेंसी]। बॉलीवुड के ख्यात अभिनेता शशि कपूर को फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के

By Edited By: Published: Tue, 24 Mar 2015 06:09 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 03:45 AM (IST)
शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के फिल्म पुरस्कार

मुंबई [एजेंसी]। बॉलीवुड के ख्यात अभिनेता शशि कपूर को फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्हें 2014 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। उनके पूर्व 45 फिल्मी हस्तियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

loksabha election banner

77 वर्षीय शशिकपूर ने हिन्दी, अंग्रेजी की 116 फिल्मों में काम किया। उन्हें 2011 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी कई फिल्में दर्शकों के जेहन में आज भी बसी हुई हैं।

असली नाम बलबीर राज कपूर

-शशि कपूर महान अभिनेता स्व. पृथ्वीराज कपूर के पुत्र और सदाबहार हीरो रहे राजकपूर व शम्मी कपूर के भाई हैं।

-दीवार, कभी-कभी, अना़़डी, सुहाग, नमक हलाल, आवारा जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया।

-उन्होंने ब्रिटिश रंगकर्मी गोद्फ्रे कैंडल की बेटी और ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर से विवाह किया।

-वे हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने हाउसहोल्डर और शेक्सपियर वाला जैसी अंग्रेजी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई।

पिता और भाई के बाद

अब शशि को फाल्के

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर परिवार को दिया गया यह तीसरा फाल्के पुरस्कार है। इसके पूर्व 1971 में तीसरा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार शशि के पिता स्व. पृथ्वीराज कपूर को और 1987 में 19 वां दादा साहेब पुरस्कार राजकपूर को दिया गया था। 2015 में शशि कपूर को 46 वां फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।

1970 के दशक में छाए

70 के दशक में शशि कपूर सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक थे। इसी दौर में उनकी चोर मचाये शोर, दीवार, कभी-कभी, दूसरा आदमी और 'सत्यम शिवम् सुन्दरम जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई।

अमिताभ के साथ कई

फिल्मों में काम किया

अमिताभ बच्चन के साथ आई उनकी दीवार, कभी-कभी, त्रिशूल, सिलसिला, नमक हलाल, दो और पांच, शान जैसी फिल्मों ने भी उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलवाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.