जिन्ना के बंगले को मौलाना आजाद स्मारक बनाने की मांग
मुंबई। कांग्रेस की मुंबई ईकाई ने महानगर स्थित 'जिन्ना हाउस' को मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मारक बनाने की
मुंबई। कांग्रेस की मुंबई ईकाई ने महानगर स्थित 'जिन्ना हाउस' को मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मारक बनाने की मांग की है। 'जिन्ना हाउस' पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना का विभाजन से पहले का आवास है।
मुंबई कांग्रेस की अल्पसंख्यक इकाई के अध्यक्ष निजामुद्दीन रायीन ने मंगलवार को कहा कि भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद के आदर्शो और यादों का स्मारक बनाने के लिए 'जिन्ना हाउस' उपयुक्त जगह है। हर कोई आगे आकर इसका समर्थन करना चाहेगा।
उन्होंने इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना आजाद को समर्पित एक शोध केंद्र और पुस्तकालय बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्मारक से मौजूदा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आजाद द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी मिलेगी।