दिल्ली नतीजों के बाद शिवसेना और भाजपा फिर आमने सामने
मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना और भाजपा के बीच का आपसी ट
मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना और भाजपा के बीच का आपसी टकराव एक बार फिर सामने आ गया है। चुनाव में भाजपा की हार से कांग्रेस व राकांपा के खेमे में खुशी है। आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत से उत्साहित राकांपा ने तो फडणवीस सरकार गिराने में शिवसेना का सहयोग करने का ऐलान भी कर दिया है। मंगलवार को शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि लहर से बड़ी सुनामी होती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों ने बता दिया है कि देश की जनता को हलके में नहीं लिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हमें सही मायनों में लोकतंत्र को बधाई देनी चाहिए। लोकसभा चुनाव से पहले देश में एक प्रकार की बेचैनी थी। इस कारण जनता ने सत्ताधारियों के खिलाफ जनादेश दिया था। लेकिन अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में उससे भी अधिक विपरीत नतीजे सामने आए हैं। इससे यह साबित होता है कि देश में जनता ही सर्वोपरि है।