मंत्री ने दुकानदारों को दी मराठी में बातचीत की सलाह
मुंबई। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक और मराठी भाषा के मंत्री विनोद तावडे ने सूबे के दुकानदारों को मराठी म
मुंबई। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक और मराठी भाषा के मंत्री विनोद तावडे ने सूबे के दुकानदारों को मराठी में बात करने की सलाह दी है। सोमवार को यहां मराठी विश्वकोष (एनसाइक्लोपीडिया) का 20वां संस्करण जारी करने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'यदि मराठीभाषी जोर डालते हैं, तब कोई भी दुकानदार अपने कर्मियों को मराठी सिखाएगा।'
तावडे ने कहा, 'ऐसी चीजें कानूनन नहीं, लेकिन जनता के जोर और दबाव में लागू हो सकती हैं। मैं मानता हूं कि दस करोड़ मराठीभाषियों को महाराष्ट्र की 12 करोड़ जनता को मराठी में बातचीत के लिए दबाव डालना चाहिए। यदि ऐसा हुआ, तो ¨हदी भाषी भी मराठी सीखेंगे।'
तावडे ने मराठी में विपणन संबंधी सूचनाएं प्रसारित करने के लिए व्यावसायिक घरानों को अपने कॉल सेंटरों में मराठीभाषी कर्मचारियों की नियुक्ति करने को कहा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए सरकार व्यावसायिक समुदाय पर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं करेगी। तावड़े ने कहा कि सूबे की 80 फीसद जनता मराठी भाषी है, बावजूद इसके अधिकतर व्यावसायिक घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कॉल सेंटरों में ¨हदी या अंग्रेजी में ही सूचनाएं प्राप्त होती हैं।